Nawada News: लोहे की टांगी से बुजुर्ग पर हमला, गंभीर हालत में रेफर
नवादा, नवम्बर 17 -- Nawada News: थाना क्षेत्र के बाराटांड़ गांव में 65 वर्षीय बुजुर्ग पर लोहे की टांगी से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया गया। घायल की पहचान बाराटांड़ गांव निवासी अमरीक यादव के रूप में हुई है। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोविंदपुर में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल की बहू रिंकी देवी ने बताया कि गांव के ही सुरेश यादव का पुत्र कौशल यादव पेशे से ट्रक चालक है। वह छठ पर्व के अवसर पर घर आया हुआ था। इसी दौरान उनके ससुर अमरीक यादव शौच के लिए खेत की ओर गए हुए थे। आरोप है कि तभी कौशल यादव ने लोहे की टांगी से उन पर हमला कर दिया। हमले में उनके सिर पर गहरी चोट आई है, जबकि कमर में भी गंभीर चोट लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.