Nawada News: लोक संवाद से जनता का तंत्र पर मजबूत होता है भरोसा : आईजी
नवादा, जुलाई 12 -- Nawada News: लोक संवाद कार्यक्रमों से प्रशासनिक पारदर्शिता बढ़ती है और जनता का तंत्र पर भरोसा मजबूत होता है। उक्त बातें शनिवार को थाना क्षेत्र के तुंगी बाजार स्थित आरटीपीएस काउंटर परिसर में आयोजित लोक संवाद गोष्ठी में मुख्य अतिथि आईजी विकास वैभव ने कहीं। सरकार के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम की उन्होंने सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों से विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। संवाद के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं की झड़ी लगा दी। लोगों ने बिजली की लचर व्यवस्था, बदहाल नली-गली, तुंगी और हिसुआ बाजार में अतिक्रमण के कारण लगने वाले भीषण जाम और किसानों के लिए सिंचाई के पुख्ता इंतजाम न होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। आईजी विकास वैभव और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.