Nawada News: लॉटरी के जैकपॉट ड्रॉ के नाम पर ठगी, दो साइबर अपराधी धराये
नवादा, सितम्बर 9 -- Nawada News: नवादा साइबर पुलिस की एसआईटी ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय गांव में विशेष छापेमारी अभियान में लॉटरी का जैकपॉट ड्रॉ निकलने व फायनेंस कम्पनी के नाम पर लोन देने का झांसा देकर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी इनपुट पर साइबर पुलिस को दोनों को सोमवार की देर शाम उनके घरों से धर दबोचा। इनके पास से दो स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद की गयी है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान शिवन पासवान के बेटे सचित कुमार व मनोज पासवान के बेटे आशीष कुमार के रूप में की गयी है। दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समाय गांव के रहने वाले बताये जाते हैं। साइबर डीएसपी मो. शाहनवाज अख्तर के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने छापेमारी में भाग लिया।
जांच और ठगी के तरीके साइबर डीएसपी ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.