नवादा, अगस्त 26 -- Nawada News: सस्ते दर पर इंस्टैंट लोन देने व तुरंत नौकरी देने जैसे लुभावने विज्ञापनों के लालच में बिल्कुल नहीं आएं। यह साइबर अपराधियों की चाल हो सकती है। सतर्कता ही सबसे बेहतरीन बचाव है। किसी भी प्रकार के विज्ञापन अथवा फोन कॉल आने पर तुरंत रियैक्ट न करें। सोचें, समझें, जानें और फिर कोई कदम उठायें। नवादा के साइबर डीएसपी मो. शाहनवाज अख्तर ने मंगलवार को स्कूली बच्चों को इन बातों की जानकारी दी। वे साइबर स्मार्ट मंगलवार के तहत नवादा के कुंती नगर में स्थित माडर्न इंगलिश स्कूल के 8 वीं से 12 वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को संयुक्त रूप से संबोधित किया। यह भी पढ़ें- साइबर ठग फर्जी प्रोफाइल के जरिए बना रहे मित्र,रहे सावधान: साइबर डीएसपीसाइबर अपराध से बचाव डीएसपी ने वित्तीय धोखधड़ी से संबंधित साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे विभ...