नवादा, अगस्त 9 -- Nawada News: जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को डीआरडीए सभागार में जिला स्तरीय समन्वय, राजस्व एवं तकनीकी विभागों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं योजनाओं की पीपीटी के माध्यम से क्रमवार समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Nawada News: लंबित मामलों का करें शीघ्र निष्पादन, निर्धारित समय-सीमा का रखें ध्यानबैठक की चर्चा बैठक के प्रारंभ में सहयोग शिविर पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को सभी प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने तथा निष्पादन संबंधी प्रतिवेदन पोर्टल पर अद्यतन करने का निर्देश दिया।राजस्व विभाग की समीक्षा राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान खखंदुआ-अवनैया पथ निर्माण के लिए 3.1 हेक्टेयर व...