नवादा, अक्टूबर 29 -- Nawada News: रोह प्रखंड क्षेत्र के रूपौ में बुधवार की सुबह लोगों को दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली। जहां महज छह महीने पहले सात फेरे लेने वाली एक नवविवाहिता की पेड़ से लटकती लाश देखी गई। रूपौ थाने से करीब दो सौ मीटर दूरी पर स्थित टाल आहर के किनारे कसमारा गांव निवासी मोनू मांझी की पत्नी दौलती देवी(20वर्ष) का शव पेड़ से लटका देख लोग स्तब्ध रह गए। मृतका के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था, जो उसी का लग रहा था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दौलती की शादी करीब छह महीने पहले ही मोनू मांझी के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों के बाद से ही दोनों के बीच तनाव रहने लगा था। इसका मुख्य कारण मोनू मांझी की नशे की लत थी। मोनू अत्यधिक नशा करता था, जिससे घर की शांति पूरी तरह भंग हो चुकी थ...