Nawada News: राहत: हड़ताल से ठीक पहले रविवार को भी खुले रहे जिले के बैंक
नवादा, सितम्बर 28 -- Nawada News: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल से ठीक पहले भारतीय रिजर्व बैंक और केंद्र सरकार के निर्देशों का नवादा जिले में व्यापक असर देखने को मिला। रविवार का साप्ताहिक अवकाश होने के बावजूद जिले की सभी सार्वजनिक और ग्रामीण बैंक शाखाएं खुली रहीं। आगामी तीन दिनों की संभावित तालाबंदी को देखते हुए आम दिनों की तरह ही वित्तीय लेन-देन, चेक क्लीयरेंस और काउंटर सेवाएं संचालित की गईं। जिले के सभी 113 सरकारी बैंकों में रविवार को बदस्तूर बैंकिंग जारी रहा, जबकि 41 निजी बैंकों में भी हड़ताल के पूर्व आमदिनों की तरह रविवार को कार्य होता रहा। इसी प्रकार, 68 सरकारी बैंकों के एटीएम में रविवार को लगातार रुपये निकलते रहे, जबकि 15 निजी बैंकों के एटीएम भी लगातार र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.