Nawada News: राहत: गया-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन का शेखपुरा तक हुआ विस्तार
नवादा, अक्टूबर 27 -- स्पेशल ट्रेन का शेखपुरा तक विस्तार Nawada News: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर जोन द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, गया और आनंद विहार के बीच संचालित होने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 02397/02398 गया-आनन्द विहार- गया ट्रेन के मार्ग का विस्तार अब शेखपुरा तक कर दिया गया है। इस विस्तार के बाद यह ट्रेन अब शेखपुरा-आनंद विहार-शेखपुरा स्पेशल ट्रेन के रूप में अपनी सेवाएं देगी, जिससे इस रूट के दैनिक यात्रियों और लंबी दूरी के सफर करने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। रेलवे के सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद इस विशेष ट्रेन के विस्तार का निर्णय लिया गया है, जिसका लाभ किऊल-गया रेलखंड के नवादा व वारिसलीगंज स्टेशन समेत तिलैया जंक्शन को भी होगा।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.