नवादा, अगस्त 8 -- Nawada News: डीएम रवि प्रकाश ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्हें उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया।

प्रतियोगिता का विवरण बतादें कि पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक से 03 अगस्त तक आयोजित सातवीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में नवादा जिले के खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक अर्जित किए। प्रतियोगिता में नवादा जिले ने समग्र प्रदर्शन के आधार पर राज्य में पांचवां स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में काशीचक प्रखंड के चंडी महारानी इंटर कॉलेज की छात्रा नेहा कुमारी ने जूनिय...