नवादा, सितम्बर 20 -- Nawada News: रजौली प्रखंड की सिरोडाबर पंचायत में नाली और पक्की सड़क के अभाव में सिरोडाबर गांव से लेकर बलिया गांव स्थित इंटर विद्यालय तक का कच्ची सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है। गड्ढों में जलजमाव के कारण लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को एकत्रित होकर सड़क पर बांस घेरकर कर विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द सड़क व नाली निर्माण की मांग की।

ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों के मुताबिक यह मुख्य मार्ग है। इससे होकर बरवा, जोगियामारण सहित सात से अधिक गांवों के लोगों का प्रतिदिन आवागमन होता है। बावजूद इसके वर्षों से इस सड़क की सुध न तो प्रशासन ने ली है और न ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने ली है। बारिश के दिनों में तो हालात और भी बदतर हो जाते हैं। इसी समस्या के विरोध में ग्रामीण...