Nawada News: रजौली में बगैर चालान के गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक जब्त
नवादा, अगस्त 19 -- Nawada News: थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-20 पर करिगांव टोल प्लाजा के समीप मंगलवार की सुबह अवैध खनन, ओवरलोडिंग और बिना वैध दस्तावेजों के फर्राटा भरने वाले व्यवसायिक वाहनों पर शिकंजा कसने के लिए प्रशासन ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान बगैर चालान के गिट्टी लदा ओवरलोड ट्रक को जब्त किया गया।
जांच अभियान का विवरण जिला खनन पदाधिकारी अमन प्रत्यय के निर्देश पर खनन निरीक्षक अंजनी कुमार एवं थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से वाहन जांच अभियान चलाया। इस कार्रवाई से झारखंड की ओर से बिहार आ रहे अवैध खनिज माफिया और ट्रक चालकों के बीच हड़कंप मच गया। चेकिंग के दौरान अधिकारियों ने एक 12 चक्का ट्रक को रोककर जांच की गयी। जिस पर ओवरलोड गिट्टी लदा था। जब चालक सिकंदर यादव से परिवहन चालान और आईएसटीपी कोड मांगा गया तो वह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.