नवादा, अगस्त 18 -- Nawada News: थाना क्षेत्र के एनएच-20 पर गोपालपुर के समीप सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दिया, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान गढ़ दिबौर गांव निवासी शंभू भुइयां के 20 वर्षीय पुत्र अनिल कुमार के रूप में की गई है। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया, जिससे करीब 3 घंटे तक एनएच-20 सड़क में आवागमन ठप रहा। जानकारी के अनुसार घटना गोपालपुर विद्यालय के समीप दोपहर में हुई। अनिल कालीमंडा में मजदूरी कर बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान नवादा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई और शव ट्रक के नीचे फंस गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

स्थानीय लोगों का आक्रोश ...