नवादा, जुलाई 25 -- Nawada News: अवैध रूप से खनन, परिवहन व भंडारण की सूचना पर छापेमारी कर संयुक्त खनन टीम ने पत्थर लदे चार ट्रकों व हाइवा को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई गुरुवार को अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित रजौली के चितरकोली चेकपोस्ट की बतायी जाती है। गुप्त सूचना पर रजौली के एसडीओ स्वतंत्र कुमार सुमन व जिला खनन विभाग के खान निरीक्षक संतोष प्रकाश झा, अंजनी कुमार व आजाद पासवान द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गयी। यह भी पढ़ें- रजौली चेकपोस्ट पर अवैध पत्थर लदे चार ट्रक जब्त, 31 लाख जुर्मानाछापेमारी का विवरण चेकपोस्ट के समीप एनएच-20 पर झारखंड की ओर से आ रहे सभी वाहनों को लघु खनिज से संबंधित परिवहन ई-चालान एवं अंतरराज्यीय ट्रांजिट पास की जांच हेतु रोका गया। परंतु वाहनों के चालक वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। चारों वाहनों को जब्त कर ...