Nawada News: रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में डायलिसिस केंद्र का शुभारंभ
नवादा, जुलाई 23 -- Nawada News: नगर पंचायत मुख्यालय स्थित 75 शैय्या अनुमंडलीय अस्पताल की दूसरी मंजिल पर बुधवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक डायलिसिस केंद्र का विधिवत उद्घाटन मुख्य पार्षद मानती देवी एवं सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस केंद्र के प्रारंभ होने से स्थानीय एवं आसपास के अति पिछड़े व सीमावर्ती क्षेत्रों के किडनी रोगियों को अब इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों या महंगे प्राइवेट अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उद्घाटन के अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि राज्य के मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पूरे बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। इसी कड़ी में अंतिम सीमावर्ती इलाकों के मरीजों तक बेहतर इलाज पहुंचाने के उद्देश्य से इस केंद्र की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि यह बिह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.