नवादा, सितम्बर 22 -- Nawada News: काशीचक थाना क्षेत्र के कस्तूरी बिगहा गांव के समीप मुख्य सड़क सोमवार को एक युवक पर जानलेवा हमला किया गया। इस दौरान लोगों ने खदेड़ कर चार लोगों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपित के पास से देसी कट्टा भी बरामद किया गया। बताया जाता है कि झोंटा गांव निवासी बिंदु मिस्त्री दुकान खोलने जा रहा था। तभी कस्तूरी बिगहा गांव के पास मुख्य सड़क पर उसपर जानलेवा हमला किया गया। जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। युवक के साथ मारपीट करते देख ग्रामीण दौड़ पड़े और बदमाशों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के झोंटा गांव निवासी बिंदु मिस्त्री खेत पटवन के लिए एक सप्ताह पूर्व 500 रुपये मखडु यादव को दिया था। जब मखडु यादव ने खेत का पटवन नहीं किया तो बिंद...