Nawada News: युवक की मौत के बाद फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन
नवादा, सितम्बर 2 -- Nawada News: हिसुआ बाजार स्थित पांचू गढ़ मोहल्ले में दो गुटों में हुई गोलीबारी में युवक की मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने हिसुआ पांचू चौक के समीप सड़क पर शव रखकर जाम कर दिया। साथ ही हिसुआ विश्वशांति चौक पर लोगों ने टायर जला विरोध प्रदर्शन कर नवादा-हिसुआ मार्ग पर वाहनों का आवागमन साढ़े पांच घंटे अवरुद्ध कर दिया। बाद में लोगों ने हिसुआ बाजार की दुकानें बंद कर घटना के प्रति विरोध जताया। जानकारी के अनुसार, हिसुआ में बाइक सटने से शुरू हुआ दो गुटों के बीच का विवाद रोड़ेबाजी व गोलीबारी तक जा पहुंचा। जिसकी परिणति स्वरूप प्रणय को जान गंवानी पड़ी। बताया जाता है कि घटना के वक्त दोपहर करीब 01 बजे मृतक प्रणय कुमार भारती अपने कुछ दोस्तों के साथ हिसुआ टीएस कॉलेज पैदल जा रहा था। इसी बीच पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.