नवादा, सितम्बर 27 -- Nawada News: ​मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। पिछले कुछ दिनों से हो रही झमाझम बारिश और तापमान में आई गिरावट से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम का यह बदलाव सीधे लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। जगह-जगह जलजमाव और नमी के कारण मौसमी बीमारियां तेजी से पांव पसार रही हैं। घर-घर में लोग बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित हो रहे हैं। इस बदलते मौसम की सबसे गाज बच्चों और बुजुर्गों पर गिर रही है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी कम होती है। ​एक तरफ जहां बदलते मौसम ने लोगों को बीमार कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराने से मरीजों की परेशानी दोगुनी हो गई है। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: मौसम ने ली करवट, सर्दी, खांसी, बुखार के बढ़े 10 फीसदी रोगी सहरसा की घटना के विरोध में चिकित्सकों द्वारा काम बंद किए जाने के...