Nawada News: मोतनाजे में विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा, दो महिलाएं हुईं बेहोश
नवादा, नवम्बर 7 -- Nawada News: जमीन अधिग्रहण के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शनजिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के मोतनाजे में जमीन अधिग्रहण का विरोध कर रहे ग्रामीणों का आंदोलन शुक्रवार को फिर से उबल पड़ा। इस बार पुरुष की जगह महिलाओं ने आंदोलन की कमान संभाली और गंगाजल आपूर्ति योजना का काम करा रही पुलिस व प्रशासन से भिड़ गईं। महिलाओं की भीड़ ने गंगाजल आपूर्ति योजना फेज- 02 में जेसीबी द्वारा आरंभ किया गया मिट्टी भराई का काम रोक दिया। 40-50 की संख्या में रही महिलाएं जेसीबी के आगे लेट गयीं और काम को रोकने पर कर्मियों को विवश कर दिया। गंगाजल आपूर्ति योजना का काम कराने के लिए दो दिनों पूर्व पुलिस मुख्यालय से भेजी गयी एक कम्पनी बिहार औद्योगिक सुरक्षा बल के जवान भी महिला पुलिस की कमी के कारण कुछ करने में असमर्थ रहे। इस बीच सूचना पर नवादा सदर अनुमंडल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.