नवादा, अक्टूबर 4 -- Nawada News: मेरे सपनों का भारत : सेवा चित्र अभियान के तहत जिला स्तरीय प्रतियोगिता पांच अक्टूबर को शहर के प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल के सभागार में होगी। प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। आयोजन में प्रखंड स्तर पर चयनित सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी शामिल होंगे।

प्रतियोगिता की तैयारी जिला कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए शिक्षा विभाग ने चार शिक्षकों को प्रतिनियुक्त किया है। डीपीओ एसएसए की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, शिक्षिका शिखा शेखर, निकिता भारती, रूपा राज और सुभाष प्रसाद को आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी प्रतिनियुक्त शिक्षकों को पांच अक्टूबर की सुबह नौ बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया है। उन्हें प्रतियोगिता के दौरान आवश्यक सहयोग देने और सौंपे गए दायित्वों का निर्वह...