Nawada News: मिशन वात्सल्य का डेटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश
नवादा, नवम्बर 3 -- Nawada News: पुलिस कार्यालय, नवादा में सोमवार को क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क एंड सिस्टम (सीसीटीएनएस) से संबंधित कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीसीटीएनएस के माध्यम से संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। विशेष रूप से मिशन वात्सल्य के तहत निर्धारित कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। मिशन वात्सल्य के तहत लापता, अनाथ, बेसहारा, शोषण एवं बाल अपराध के शिकार बच्चों को संरक्षण और पुनर्वास से संबंधित डेटा पोर्टल पर अपडेट करने का निर्देश दिया गया। इससे संबंधित प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बच्चों से संबंधित मामलों का सही रिकॉर्ड, समय पर डाटा एंट्री और संबंधित विभागों के साथ समन्वय सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) निशु मल्लिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.