नवादा, जुलाई 18 -- Nawada News: वारिसलीगंज रेलवे गुमटी संख्या 21 ए के पास शुक्रवार को रेलवे लाइन पार करने के दौरान मालगाड़ी की चपेट में आने से एक 58 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस द्वारा मृत अधेड़ की तलाशी के दौरान एक झोला में में रखा बैंक पासबुक व आधार कार्ड पाया गया। जिसके आधार पर मृतक की पहचान झारखंड राज्य के गम्हरिया जिला सरायकेला थाना अंतर्गत जमालपुर ग्रामीण द्वारिका यादव के पुत्र सिया शरण यादव के रूप में की गई। बताया गया गुमटी संख्या 21 ए के पास से अप एवं डाउन से मालगाड़ी के आने जाने को लेकर फाटक बंद किया गया था। यह भी पढ़ें- लखीसराय: मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, पास में मिले पहचान पत्र से हुई शिनाख्त बावजूद वह बंद फाटक को पार कर बाहर निकल रहे थे। इसी बीच डाउन से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ जाने से...