Nawada News: मानवता की सेवा करने का सर्वोच्च माध्यम है चिकित्सा
नवादा, जुलाई 5 -- Nawada News: रोटरी क्लब ऑफ नवादा राजश्री की ओर से शहर के डॉक्टर्स, सीए और अधिवक्ताओं को सम्मानित करने के लिए एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम केशव कपूर मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष रो. ओम प्रकाश साहू ने की। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार मोहन थे।
समारोह की महत्वपूर्ण बातें समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. अखिलेश कुमार मोहन ने डॉक्टर दिवस की विशेषता और समाज में इसकी जरूरत पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि चिकित्सा केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का सर्वोच्च माध्यम है। इस अवसर पर क्लब के फाउंडर रो. राजेश्वर प्रसाद (राजश्री) ने रोटरी क्लब की स्थापना के उद्देश्य और इसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से विश्व के इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.