Nawada News: मात्र आठ कर्मियों के भरोसे है मलेरिया विभाग, 81 पद खाली
नवादा, अगस्त 22 -- Nawada News: सदर अस्पताल स्थित जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण कार्यालय, नवादा गंभीर मानव संसाधन संकट से जूझ रहा है। कार्यालय में जिला वेक्टर बॉर्न डिजीज नियंत्रण पदाधिकारी का महत्वपूर्ण पद पिछले लगभग आठ महीनों से खाली पड़ा है। नियमित अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण जिले में मलेरिया, डेंगू, कालाजार और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक वेक्टर जनित बीमारियों की रोकथाम और विभागीय गतिविधियों के संचालन का पूरा जिम्मा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (मलेरिया प्रभारी) डॉ. आफताब कलीम के कंधों पर है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : डीपीओ को नहीं मिलेगा बीईओ का प्रभारस्वास्थ्य विभाग की चुनौतियाँ अतिरिक्त प्रभार के भरोसे स्वास्थ्य विभाग का यह महत्वपूर्ण प्रभाग किसी तरह काम खींचने को मजबूर है। यहां कुल 89 में से 81 पद खाली पड़े हैं। कार्यालय की ओर से हाल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.