Nawada News: महिला झपटमार को भीड़ ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले
नवादा, नवम्बर 17 -- छठ पूजा की खरीदारी के दौरान झपटमारी Nawada News: रोह बाजार में रविवार को छठ पूजा की सामग्री खरीदने के लिए उमड़ी भीड़ का फायदा उठाकर महिला झपटमार ने कई महिलाओं के गले से सोने का लॉकेट उड़ा लिया। जिसे भीड़ ने पकड़ लिया और बाजार में ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। पकड़ी गई झपटमार ने अपना नाम नेहा कुमारी पति गौतम कुमार, ग्राम पंचगामा, थाना नेमदारगंज बताया है। घटना के संबंध में पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधौली गांव निवासी स्व. भज्जू चौधरी की पत्नी विमली देवी ने पुलिस को बताया कि वह 15 नवंबर को करीब 11 बजे दिन में अपने गांव की रेखा देवी के साथ छठ पूजा का सामान खरीदने रोह बाजार आयी थी। तभी भीड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने उसके गले से सोने का लॉकेट चोरी कर लिया। वहीं उसके साथ रही रेखा देवी के गले से सोने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.