Nawada News: महाबरा गांव में घुसा जंगली हाथी, ग्रामीणों ने खदेड़ा
नवादा, अगस्त 20 -- Nawada News: गोविंदपुर प्रखंड क्षेत्र की सरकंडा पंचायत के तहत महाबरा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने गांव के आसपास एक जंगली हाथी को विचरण करते देखा। हाथी के गांव के समीप पहुंचने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।
ग्रामीणों का प्रयास ग्रामीणों ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए सामूहिक प्रयास से हाथी को आबादी वाले इलाके से दूर जंगल की ओर खदेड़ दिया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। हाथी के गांव के आसपास देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम हो गया। हालांकि लोगों ने सावधानी बरतते हुए हाथी के बेहद करीब जाने या उसे घेरने का प्रयास नहीं किया। ग्रामीणों ने सुरक्षित दूरी बनाए रखते हुए उसे धीरे-धीरे जंगल की ओर जाने के लिए मजबूर किया। उनकी सतर्कता के कारण किसी तरह की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.