Nawada News: मत्स्य पालन: तापमान, पानी की गुणवत्ता और आहार प्रबंधन पर पालक दें ध्यान
नवादा, सितम्बर 7 -- Nawada News: सितंबर महीने में बदलते मौसम और तालाबों की स्थिति को देखते हुए पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार के मत्स्य प्रभाग ने मछली पालकों को तापमान, पानी की गुणवत्ता, पूरक आहार और मछलियों में होने वाले संक्रमण पर विशेष निगरानी रखने की सलाह दी है। साथ ही, मछली पालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं के प्रबंधन के लिए आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी गयी हैं।
मछली बीज उत्पादन पर दिशा-निर्देश जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष कुमार कुंदन ने बताया कि मछली बीज उत्पादकों को सितंबर के प्रथम सप्ताह के बाद स्पॉन उत्पादन का कार्य बंद कर देना चाहिए। वहीं, किसानों को पूरक आहार प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। मछली के औसत वजन के आधार पर पालन अवधि के दौरान अलग-अलग मात्रा में पूरक आहार देने की सलाह दी गई है। इसके साथ ही, मछली के विकास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.