नवादा, जुलाई 18 -- Nawada News: कौआकोल के पाण्डेय गंगौट स्थित मड़ही में वारिस पिया के अनुयायी नंदबाबा की दो दिवसीय वार्षिकी पूजा का शुक्रवार को आगाज हुआ। सूफी भजन के बीच विधि-विधान के साथ नंदबाबा की समाधि को शुद्ध गंगाजल से पवित्र स्नान कराया गया। इसके बाद यज्ञोपवीत (जनेऊ) चढ़ाया गया। समाधि पर धोती, कुर्ता (मिरजई) टोपी तथा सरकारी चादरपोशी सहित सभी तरह के शृंगार चढ़ाने के बाद 56 प्रकार के भोग लगाकर नंदबाबा की अराधना की गई।

पूजा और चादरपोशी की रस्म सरकारी पूजा व चादरपोशी रस्म अदायगी के बाद आमजनों ने पूजा-अर्चना किया। इस दरम्यान मन्नतें पूरी होने पर दूर दराज व विभिन्न प्रदेशों से आये श्रद्धालुओं द्वारा चादरपोशी एवं प्रसादी चढ़ाने का सिलसिला अनवरत रूप से चलता रहा। काफी संख्या में लोग अपनी मन्नतें मांगने के लिए कतारबद्ध होकर नंदबाबा की अराधना मे...