नवादा, सितम्बर 22 -- Nawada News: रोह थाना क्षेत्र के मड़रा मुसहरी के पास बधार में सोमवार की सुबह शिक्षक की लाश मिलने से प्रखंड क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रतोई गांव निवासी कौशलेंद्र कुमार नवीन के रूप में हुई है। वह मध्य विद्यालय बारा पाण्डेय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घटना की सूचना मिलने पर रोह थाने के अपर थानाध्यक्ष शिवनाथ सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एफएसएल की टीम भी घटना का जायजा लेने पहुंची। टीम ने मौके से आवश्यक नमूने एकत्र किए। डीआईयू की टीम भी पहुंची और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। एसडीपीओ सदर 1 अभिषेक कुमार ने मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। कहा जा रहा है कि शिक्षक का किसी से कोई विवाद नहीं था। उनके विचार व्यवहार से लोग प्रभावित थे और उनके गीत संगीत के प्रेमी थे। उनके पैतृक गांव रतोई से उत्तर प...