Nawada News: भावी शिक्षकों ने सौर और पवन ऊर्जा के मॉडल से दिया संदेश
नवादा, अक्टूबर 8 -- Nawada News: शहर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में बुधवार को ऊर्जा संरक्षण विषय पर विज्ञान प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रदर्शनी में प्रशिक्षुओं ने सौर व पवन ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और पर्यावरण अनुकूल स्मार्ट घर के आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। मॉडलों के माध्यम से ऊर्जा बचाने के साथ प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल का संदेश दिया गया। सौर ऊर्जा का मॉडल प्रदर्शनी में खास आकर्षण रहा। प्रशिक्षुओं ने बताया कि घरों की छतों पर सौर पैनल लगाकर बिजली की जरूरत कम की जा सकती है। पवन चक्की के मॉडल से हवा से बिजली बनाने की प्रक्रिया समझायी गयी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: सचल विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से जागरूकता अभियान वर्षा जल संचयन के मॉडल में बारिश के पानी को जमा कर जरूरत के समय इस्ते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.