Nawada News: भाई ने लगाया ट्रैक्टर से कुचलकर मारने का आरोप
नवादा, अगस्त 20 -- Nawada News: कादिरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां मोड़ पर डाक बाबा चौक के समीप सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर उसके भाई को मारने का आरोप लगाया है। बुधवार को पुलिस को दिये गये बयान में वारिसलीगंज के ठेरा सराय के स्व. लालो यादव के पुत्र रामजी यादव ने आरोप लगाया है कि ट्रैक्टर के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना मंगलवार की है। भाई के मुताबिक घटना के वक्त वह बाइक से अपने भाई के साथ वारिसलीगंज से नवादा के मंगर बिगहा जा रहा था। जहां उसके परिवार रहते हैं। इस बीच डाक बाबा चौक के समीप उसका भाई सड़क के किनारे खड़ा था और वह दूसरी ओर खड़ा था। इसी दौरान ट्रैक्टर ने उसके भाई को कुचल दिया और चालक वाहन लेकर भाग निकला। घटना में उसके भाई 47 वर्षीय गया प्रसाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.