नवादा, नवम्बर 17 -- नवादा में छठ महापर्व का समापन Nawada News: जिलेभर में उदितमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय रवि षष्ठी व्रत छठ महापर्व सोमवार को सम्पन्न हो गया। इसके साथ ही यह महापर्व समर्पण, सहयोग, सरोकार, संयम, संवेदना व सद्भाव का संदेश दे गया। सूर्य देव व छठी मइया की अपार महिमा को समर्पित यह महापर्व सभ्यता, संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और समृद्धि का हर पल प्रतीक पर्व साबित हुआ, जिस पावन अवसर पर सभी व्रतियों ने पूजन-अनुष्ठान से सर्वकल्याण की कामना की। सभी रूनकी-झुनकी बेटी और पढ़ल-लिखल दामाद समेत संस्कारी पुत्र और सेवाभावी बहू के अलावा दीर्घायु सुहाग के साथ ही किलकारी करते नाती-पोतों की मनोकामना श्रद्धावनत हो कर की। अर्घ्य का अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद 36 घंटे के निर्जला उपवास का समापन कर व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर पारण किय...