Nawada News: बैंकों व ज्वेलरी शॉप की पुलिस ने की जांच,दिये निर्देश
नवादा, जून 30 -- Nawada News: फोटो शहर के एसबीआई शाखा की जांच करते नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह व पुलिस। नवादा। नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर शहर के सभी बैंकों व ज्वेलरी शॉप की पुलिस द्वारा मंगलवार को जांच की गयी। नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने इस दौरान शहर की एसबीआई शाखाओं समेत विभिन्न बैंकों व ज्वेलरी शॉप की सघनता से जांच की। जांच के क्रम में सुरक्षा मानकों का थानाध्यक्ष ने जायजा लिया और संबंधित कर्मियों को इससे जुड़े निर्देश दिये। इस दौरान सीसीटीवी व अलार्म जैसे उपकरणों की भी सुरक्षा जांच की गयी। बैंक परिसर व आसपास बिना काम के मौजूद लोगों को पुलिस ने इस क्रम में वहां से हटा दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा हिप्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.