नवादा, अगस्त 3 -- Nawada News: बिजली कटौती से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को मेसकौर पावर सबस्टेशन का घेराव किया। इस दौरान विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सिरदला प्रखंड के नरौली एवं चौगाव गांव के कई ग्रामीण पीएसएस पहुंचे और अनियमित विद्युत आपूर्ति को लेकर अपना विरोध जताया। इतना ही नहीं उग्र ग्रामीणों ने मेसकौर प्रखंड क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी ठप करवा दिया। जिससे मेसकौर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और लोगों को शांत कराया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: बिजली संकट से भड़के किसान, सौरिख उपकेंद्र पर हंगामाविद्युत आपूर्ति की समस्या नरौली और चौगांव के ग्रामीणों का आरोप था कि पिछले कई दिनों से उनके गांवों में पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बार-बार बिजली कटने से घरेलू कार्यों के सा...