नवादा, अक्टूबर 31 -- Nawada News: बालू के अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग की टीम द्वारा जिले भर में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटे में जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया गया। इस दौरान दो अवैध खननकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में दोनों वाहनों पर 02 लाख 14 हजार रुपये से अधिक जुर्माना भी लगाया गया है। ताजा घटनाक्रम में खनन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ नवादा-नारदीगंज मार्ग पर खरीदी बिगहा पेट्रोल पंप के समीप छापेमारी कर बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त कर लिया। चालक द्वारा ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश की गयी। परंतु पुलिस से घिरता देखकर चालक वाहन से कूद कर भाग निकला। जिसका पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। चालक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भोला...