Nawada News: बालू माफियाओं ने स्कूल पर किया हमला, शिक्षक-छात्रों से मारपीट
नवादा, अगस्त 6 -- Nawada News: सिरदला थाना क्षेत्र के तारण गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को अवैध बालू परिवहन से जुड़े लोगों की कथित दबंगई सामने आई है। विद्यालय के समीप बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक छात्रा घायल हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। कुछ देर बाद बालू अनलोड कर लौटने के दौरान शिक्षकों ने ट्रैक्टर को रोककर चालक से पूछताछ की। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर चालक ने अपने साथियों को बुला लिया। देखते ही देखते करीब एक दर्जन लोग विद्यालय परिसर में पहुंच गए और प्रधान शिक्षक सहित अन्य शिक्षकों तथा बीच-बचाव करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट कर दी। घटना से विद्यालय में अफरा-तफरी मच गई और बच्चों में दहशत फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने प्रधान शिक्षक सच्चिदानंद सिंह के साथ मार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.