Nawada News: बालू और पत्थर लदे सात वाहन जब्त,12.6 लाख जुर्माना
नवादा, अगस्त 20 -- Nawada News: नवादा की खनन विभाग ने स्थानीय पुलिस के साथ जिले के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पिछले 24 घंटे में अवैध खनन व परिवहन के आरोप में बालू व पत्थर लदे सात वाहनों को जब्त कर लिया। इनमें बालू लदे चार इंजन रिक्शा व दो ट्रैक्टरों के अलावा पत्थर लदा एक ट्रक शामिल हैं। इस मामले में संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।
पुलिस के साथ छापेमारी ताजा घटनाक्रम में खनन टीम ने गोविन्दपुर व थाली पुलिस के साथ बुधवार की सुबह छापेमारी कर थाली थाना क्षेत्र के अवनैया पहाड़ के समीप से अवैध रूप से नदी से खनन कर बोरियों में भरकर ले जा रहे बालू लदे चार इंजन रिक्शा को जब्त कर लिया। इनके चालक वाहनों को छोड़कर भाग निकले। वाहनों पर करीब 50 सीएफटी बालू लदा हुआ पाया गया। खान निरीक्षक अंजनी कुमार के अलावा संबंधित थानों के पुलिस पदाधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.