Nawada News: बारिश में सड़क पर मिट्टी गिराने पर ग्रामीण आक्रोशित
नवादा, जुलाई 8 -- Nawada News: राष्ट्रीय राजमार्ग 20 से सेक्टर सी और सेक्टर बी के चिरैला स्कूल होते हुए पुनः एनएच-20 को जोड़ने वाली सड़क पर मिट्टी गिरा दिए जाने के कारण ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। सड़क के बीचोबीच मिट्टी की भराई कर दी गई है, जिससे पूरी सड़क दलदल में तब्दील हो गई है। इस लापरवाही के कारण क्षेत्र में आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।
ग्रामीणों का विरोध ग्राम कचहरी हरदिया के सरपंच संतोष कुमार के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। विरोध जताने वालों में अनुज कुमार, करण कुमार, राधाकांत मिश्रा, किशोर साव, भगवान साव, राजू कुमार, दिनेश कुमार, विक्रम कुमार, सनोज कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष और महिलाएं शामिल हैं। सरपंच संतोष कुमार ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले इस सड़क पर सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.