नवादा, सितम्बर 2 -- Nawada News: सुबह के आठ बज रहे हैं। शहर के प्रजातंत्र चौक पर कभी हल्की तो कभी मध्यम बारिश जारी है। इसके बीच छाते या प्लास्टिक ओढ़े खड़े मजदूरों के हुजूम के बावजूद निराशा वाला माहौल है। आम दिनों में यहां सैकड़ों मजदूरों का मजमा लगा रहता था, जहां राजमिस्त्री और लेबर काम की तलाश में जुटते थे तो एक अलग ही हलचल रहती थी। मंगलवार को रूक-रूक जारी लगातार बारिश के कारण स्थिति बेहद दयनीय है। चौराहे पर खड़े गिनती के 10-12 लोगों को ही छिटपुट छोटा-मोटा काम मुश्किल से मिल सका है और शेष मजदूर काम की प्रतीक्षा में भीगे कपड़ों में खड़े हैं। उनके चेहरे पर बारिश की बूंदों से ज्यादा काम न मिलने और परिवार के भरण-पोषण की चिंता की लकीरें गहरी हैं। ​ यह भी पढ़ें- Gridih News: तीन दिनों से झमाझम बारिश के कारण मजदूरों को नहीं मिल रहा कामबारिश के ...