Nawada News: बाइक की चपेट में आई वृ़द्ध महिला की मौत, रोड जाम
नवादा, अक्टूबर 29 -- Nawada News: वारिसलीगंज-पकरीबरावां पथ पर मोसमा मोड़ के समीप बुधवार को तेज रफ्तार बाइक ने सड़क पा कर रही वृद्ध महिला बरती देवी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना के बाद युवक बाइक को छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने वारिसलीगंज-पकरीबरावां पथ को जाम कर वाहनों का परिचालन ठप कर दिया। वृद्ध महिला की पहचान मोसमा गांव निवासी प्रसादी मांझी की 80 वर्षीय पत्नी बरती देवी के रूप में की गई। सड़क जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस तथा प्रखंड के पदाधिकारियों ने जाम कर रहे लोगों को समझा बुझाकर तथा सरकारी नियमानुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर सड़क को जाम से मुक्त कराया। तब जाकर वाहनों का परिचालान शुरू कराया गया। तत्पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.