Nawada News: बढ़ा छात्राओं का मनोबल, एक्टिव दिख रहीं पुलिस दीदी
नवादा, अगस्त 31 -- Nawada News: नवादा में स्कूटी सवार पुलिस दीदी (अभया ब्रिगेड) की सक्रियता दिखने लगी है। इनकी प्राय: जगहों पर मौजूदगी व गतिशीलता से छात्राओं व महिलाओं का मनोबल बढ़ने लगा है और उनके मन में बसे डर की भावना जाने लगी है। रविवार को भी पुलिस दीदी की सक्रियता बनी दिखी। पिंक कलर की स्कूटी पर हेलमेट सवार पुलिस दीदियों के हर जगह पर चौकस दिखाई देने से महिलाओं में सुरक्षा को लेकर आत्म विश्वास की भावना गहरी हुई है।
नवादा में पुलिस दीदी की गश्त नवादा के एसपी अभिनव धीमान के निर्देश पर शहरी क्षेत्र में पुलिस दीदियों द्वारा विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, कोचिंग सेंटर, प्रमुख चौक-चौराहों, बाजार एवं संवेदनशील इलाकों में गश्त लगायी जा रही है। स्कूल-कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों के आसपास तथा आने-जाने वाले मार्गों पर मनचलों व असामाजिक तत्वों पर पुलिस दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.