Nawada News: बच्चों में कौशल और कार्य संस्कृति विकसित करेंगे शिक्षक
नवादा, नवम्बर 2 -- Nawada News: जिले के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को अब किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक जीवन के कौशलों से भी जोड़ने की तैयारी है। इसके तहत कक्षा छह के विद्यार्थियों में व्यावसायिक दक्षता, कार्य-संस्कृति और आत्मनिर्भरता विकसित करने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस दिशा में शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में 2 नवंबर से पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कौशल बोध से सशक्त बिहार नाम से आयोजित यह प्रशिक्षण 6 नवंबर तक चलेगा। इसमें जिले के चयनित शिक्षक भाग लेंगे। प्रशिक्षण के बाद शिक्षक विद्यालयों में बच्चों को निर्धारित गतिविधियों के माध्यम से कौशल आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.