नवादा, अक्टूबर 27 -- नवादा में किसान प्रदर्शन और नेताओं की हिरासत Nawada News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर नवादा शहर में सोमवार को आयोजित धरना-प्रदर्शन में शामिल होने आ रहे बक्सर के सांसद सुधाकर सिंह, गोविंदपुर के पूर्व विधायक मोहम्मद कामरान सहित कई किसान नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दोपहर करीब दो बजे शहर के निभा सिनेमा के पास भारी फोर्स के बीच पुलिस-प्रशासन के पदाधिकारियों ने उनके काफिले को रोका और नोकझोंक के बीच सांसद, पूर्व विधायक समेत कई किसान नेताओं को वाहन में बैठाकर अकबरपुर थाना ले जाया गया, जहां शाम करीब साढ़े छह बजे सभी को छोड़ दिया गया। गौरतलब कि है नारदीगंज प्रखंड के मोतनाजे-मधुबन में जिला प्रशासन द्वारा कथित तौर पर रौंदे गए धान की फसल, बर्बादी और भूमि अधिग्रहण के उचित मुआवजे की मांग को लेकर कई माह से किसान आंदो...