नवादा, अक्टूबर 12 -- Nawada News: जेल की चारदीवारी के भीतर बंदियों के सपनों को नई उड़ान देने की पहल की जा रही है। नवादा मंडल कारा में स्मार्ट क्लास और पुस्तकालय के माध्यम से बंदियों को शिक्षा से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। इस पहल का उद्देश्य बंदियों के भीतर शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना, उनके ज्ञान व कौशल का विकास करना तथा उन्हें भविष्य में बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है। मंडल कारा में फिलहाल कुल 29 बंदी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

पुस्तकालय और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कारा प्रशासन की ओर से बंदियों की शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें रेलवे, बिहार पुलिस सिपाही भर्ती, दरोगा, डि...