Nawada News: फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी मामले में रोह का शैलेश गिरफ्तार
नवादा, अक्टूबर 12 -- फर्जी पिज्जा फ्रेंचाइजी के नाम पर ठगी Nawada News: पिज्जा कंपनी का फर्जी वेबसाइट बनाकर फ्रेंचाइजी देने के नाम पर विभिन्न राज्यों के उपभोक्ताओं से करोड़ों की ऑनलाइन ठगी मामले में साइबर अपराध एवं सुरक्षा(सीसीएसयू) बिहार, पटना व साइबर थाना, पटना की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर रोह के शैलेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस की मदद से पुलिस टीम ने आरोपित को उसके घर रोह के भंडाजोर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शैलेश कुमार उर्फ राहुल कुमार उर्फ रॉकी उर्फ मोनू रोह के भंडाजाोर गांव के जयराम सिंह का बेटा बताया जाता है। पुलिस ने पटना से गिरफ्तार मनेर के कुणाल कुमार की निशानदेही पर शैलेश को गिरफ्तार किया। शैलेश से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक बैंक के सेल्स ऑफिसर, बिहटा के संदीप कुमार तथा पटना के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.