नवादा, जुलाई 1 -- Nawada News: नेमदारगंज थाना क्षेत्र के राजा देवर गांव में घरेलू विवाद में छोटे भाई की हत्या की सूचना पर नेमदारगंज एसएचओ रंजीत कुमार पुलिसबल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल को तत्काल सुरक्षित कर वरीय पदाधिकारियों को सूचना दी गयी और फॉरेंसिक टीम बुलायी गयी। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल के समीप से खून से सना हुआ चाकू बरामद कर लिया। इसके अलावा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से खून के सैंपल समेत कई अन्य सैंपल बरामद किये। इस दौरान पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना की बाबत पूछताछ की और कई लोगों के बयान भी दर्ज किये। इस बीच पुलिस द्वारा शव का अन्वीक्षण रिपोर्ट तैयार कर शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।

घटनाक्रम पत्नी की शिकायत पर आयी थी पुलिस मृतक के ससुर धर्मेन्द्र शर्मा ने बताया कि घर में सुबह से ह...