Nawada News: फुलवरिया डैम में 36 बोरिंग के साथ बनेगा कंट्रोल रूम
नवादा, अगस्त 29 -- Nawada News: रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत स्थित फुलवरिया जलाशय डैम की सुरक्षा को लेकर सिंचाई विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। डैम में पानी के सीपेज की निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता बनाने के लिए डैम परिसर में 36 बोरिंग कराने के साथ-साथ पीजोमीटर और कंट्रोल रूम का निर्माण कराया जा रहा है।
सुरक्षा व्यवस्था में सुधार सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डैम की मजबूती और सुरक्षा के लिए अंदरूनी स्थिति पर लगातार नजर रखना जरूरी है। इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। पीजोमीटर के माध्यम से डैम के अंदर जल दबाव और जलस्तर से जुड़ी सटीक जानकारी मिल सकेगी। वहीं, डैम परिसर में बनने वाले कंट्रोल रूम में इन सभी आंकड़ों की 24 घंटे निगरानी की व्यवस्था होगी। इससे किसी भी तरह की असामान्य स्थिति या सीपेज की समस्या का समय रहते पता लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.