Nawada News: फुटपाथों पर अवैध कब्जा के कारण पैदल चलना मुश्किल
नवादा, अक्टूबर 26 -- फुटपाथों पर अवैध कब्जे से परेशानी Nawada News: वारिसलीगंज बाजार में फुटपाथ पर अवैध कब्जा के कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। आम लोगों को सड़क पर चलने में भारी फजीलत झेलनी पड़ती है। खासकर वारिसलीगंज के मुख्य चौक जयप्रकाश चौक से स्टेट बैंक तक दोनों तरफ ई रिक्शा और फल, सब्जी का ठेला वालों का कब्जा रहता है। जिस कारण कभी-कभी जयप्रकाश चौक को पैदल पार करना भी मुश्किल भरा काम होता है। बता दें कि सड़क के दोनों ओर के दुकानदार दुकान के आगे की फुटपाथ को अपना बताकर सब्जी व फल की दुकान लगवाते हैं। इसके लिए दुकानदार द्वारा सब्जी व फल विक्रेता से एडवांस एवं माहवारी किराया भी वसूलते हैं। जय प्रकाश चौक से लेकर दोमुहाना चौक फुलवारी गली के गेट तक के दुकानदार अपनी दुकानों के आगे का फुटपाथों पर अपना हक जमाकर किराए की व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.