नवादा, सितम्बर 22 -- Nawada News: थाना क्षेत्र के बड़ही बीघा गांव निवासी रामविलास प्रसाद के पुत्र हिमांशु कुमार उर्फ प्रिंस की हत्या मामले में सोमवार को तीन और आरोपितों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर करने वालों में नाद गांव निवासी डेगन चोधरी, हरिशचंद्र चौधरी तथा ललन राजवंशी शामिल है। पुलिस की दबिश के बाद कुल 15 आरोपित न्यायालय में सरेंडर कर चुके हैं। जबकि घटना के तुरंत बाद सुनील राजवंशी को गिरफ्तार कर लिया गया था। गौरतलब है कि 21 अगस्त को आहर के पानी से फसल पटवन को लेकर दो गांवों के बीच विवाद हुआ था। जिसमें हिमांशु और प्रिंस को हत्या कर दी गई थी। उसका शव आहर से बरामद किया गया था। मृतक के पिता के बयान पर 22 अगस्त को सिरदला थाना में थाना कांड संख्या 251/26 दर्ज की गई थी l इसमें 16 नामजद अभियुक्त हैं। (सिरदला से अनिल प्रसाद)

हिं...