नवादा, सितम्बर 29 -- Nawada News: शहर स्थित शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में सोमवार से कक्षा 3 से 5 के शिक्षकों के लिए चार दिवसीय आवासीय दिशा 2.0 प्रशिक्षण शुरू हुआ। 28 सितंबर से 1 अक्तूबर तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में जिले के 166 शिक्षक शामिल हो रहे हैं।

प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता बढ़ाने के साथ कक्षा में बच्चों के सीखने के स्तर में सुधार लाना है। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को नई शिक्षा नीति-2020 और राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा के अनुरूप प्रभावी शिक्षण के तरीके बताए जा रहे हैं। प्रशिक्षण में भाषा, गणित और पर्यावरण अध्ययन के साथ बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन) पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके अलावा बच्चों के सीखने के परिणाम, शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम), समावेशी शिक्षा, बाल-क...