नवादा, अगस्त 30 -- Nawada News: नवादा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी राहुल किशोर व जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविन्द कुमार के साथ नवादा मंडल कारा का शनिवार को निरीक्षण किया। इस दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) से मैट्रिक पास बंदी सदानंद कुमार को प्रमाण पत्र देकर उसका हौसला आफजाई किया। सदानंद अपहरण व हत्या से जुड़े एक मामले में नवादा मंडल कारा में बंद है और इस दौरान उसने कारा प्रशासन के सहयोग से जेल में रहते हुए परीक्षा दी और पास किया। वह नरहट थाना क्षेत्र के बड़ी पाली के जमुना पंडित का बेटा है। उसके विरुद्ध नगर थाना कांड संख्या-657/25 दर्ज है। 71 बंदियों ने इस वर्ष नवादा मंडल कारा से परीक...